निंद्रा में पुलिस की जन चौपाल, डायन प्रथा व दहेज उत्पीड़न पर जागरूकता

Latehar : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देशानुसार बुधवार, 22 जुलाई 2026 को चंदवा थाना द्वारा डुमारो पंचायत के निंद्रा गांव में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) लातेहार के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।

जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों को डायन-बिसाही, बाल विवाह, दहेज हत्या, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों एवं अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समाज से इन कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। किसी भी प्रकार की सामाजिक बुराई, महिला उत्पीड़न या कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को कानून संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई तथा महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, डायल-112 सेवा के उपयोग तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया।

ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!