पलामू चैंबर और झारखंड चैंबर की बैठक कल होटल ज्योतिलोक में : आनंद शंकर

दुकानों के सामने अनाधिकृत एंक्रोचमेंट एवं सूदना औद्योगिक क्षेत्र का जीर्णोद्धार होगा बैठक का मुख्य बिंदु, नए औद्योगिक क्षेत्र पर भी होगी चर्चा

Palamu : पलामू चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर ने बुधवार को बताया कि कल गुरुवार को होटल ज्योतिलोक के सभागार में दिन के 11:30 बजे चेंबर की एक विशेष बैठक अनाधिकृत एंक्रोचमेंट एवं इंडस्ट्रियल एरिया के लिए भूमि उपलब्ध कराने हेतु रखी गई है।

झारखंड चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव रोहित पोद्दार, एग्जीक्यूटिव सदस्य साहित्य पवन, विकास विजयवर्गीय, अनीश बुधिया एवं नवजोत अलंक बैठक में भाग लेने के लिए विशेष रूप से रांची से यहां आ रहे हैं।

झारखंड चैंबर के रिजिनल उपाध्यक्ष रिंकू दुबे ने बताया कि बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक का मुख्य विषय जहां सूदना इंडस्ट्रियल एरिया का उत्थान है, वहीं नई इंडस्ट्रियल एरिया के लिए भूमि उपलब्धता करना भी है। साथ ही मेदिनीनगर शहर के बाजार क्षेत्र में लगभग सभी दुकानों के सामने कहीं ठेला, खोमचा वालों ने एंक्रोच किया है,कही फुटपाथ पर दुकान लग गई है। फल स्वरुप अच्छे ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे हैं। इन्हीं सब मुद्दों पर कल एक विशेष चर्चा झारखंड चैंबर के साथ की जाएगी। अगर जल्द इसका निदान नहीं निकला तो उच्च न्यायालय के शरण में चेंबर जाएगा।

एग्जीक्यूटिव सदस्य राकेश सोनी ने कहा कि पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधि मंडल पहले उपायुक्त एवं आरक्षी अधीक्षक से एंक्रोचमेंट को लेकर गुहार लगाएगा। आशा है कि प्रशासन हम सभी व्यवसाईयों की व्यथा को समझेगा और उसका निदान निकालने की दिशा में सार्थक पहल करेगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!