पांच दिवसीय शिशु वाटिका आचार्य कार्यशाला का सफल समापन

लातेहार : सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में 25 मई 2026 से 29 मई 2026 तक आयोजित पांच दिवसीय शिशु वाटिका आचार्य कार्यशाला का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया।कार्यशाला के अंतिम दिवस का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने दीप प्रज्वलित एवं वंदना के साथ किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का विशेष महत्व होता है। कार्यशाला के दौरान शिक्षिकाओं द्वारा स्वयं भैया-बहनों के लिए शिक्षण सामग्री तैयार की गई है, जिससे कक्षा अरुण से द्वितीय तक के विद्यार्थियों के पठन-पाठन में वर्षभर सहयोग मिलेगा तथा विषयों की समझ और अधिक विकसित होगी।उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय कार्यशाला में तैयार की गई शिक्षण सामग्रियों को अंतिम दिन रंग-रोगन एवं आकर्षक साज-सज्जा के साथ पूर्ण रूप दिया गया।कार्यशाला का सफल संचालन प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी एवं शिशु वाटिका प्रमुख गीता कुमारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।मौके पर शिशु वाटिका की शिक्षिकाएं गीता कुमारी, नीलम अंबष्टा, पूनम गुप्ता, शिल्पा कुमारी, नीलम कुमारी एवं रूबी कुमारी उपस्थित रहीं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!