
फरार आरोपी को हेरहंज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
herhanj : पिछले 10 माह से फरार चल रहे एक आरोपी को हेरहंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।थाना कांड संख्या 49/2025, दिनांक 29.10.2025, के तहत दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 118(1), 126(2) एवं 3(5) के नामजद प्राथमिक अभियुक्त रूपेश यादव (उम्र लगभग 26 वर्ष), पिता झवेन्द्र यादव, निवासी ग्राम चुकू, थाना हेरहंज, जिला लातेहार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए लातेहार मंडल कारा भेज दिया गया।




