बाइक और स्कूटी की टक्कर में 35 वर्षीय व्यक्ति घायल, पैर हुआ फ्रैक्चर
Palamu : गढ़वा जिले के बड़गढ़ थाना क्षेत्र के गोठानी गांव में बाइक और स्कूटी के टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका दाहिना पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान गोठानी गांव निवासी अगस्तु बाड़ा के पुत्रीदिलीप बाड़ा उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि दिलीप बाड़ा अपने स्कूटी पर सवार होकर बाजार जा रहे थे इसी बीच गोठानी गांव में ही मोटरसाइकिल चला रही एक लड़की ने दिलीप बाड़ा के स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें स्कूटी से गिरकर दिलीप बाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल दिलीप बाड़ा कोई इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां जांच के कारण में पता चला कि दिलीप बाड़ा के बाएं पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में दिलीप बाड़ा का इलाज करवा रहे है।




