युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

Latehar : लातेहार जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को परिसदन भवन में जिला अध्यक्ष अमित यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाती है। इसी क्रम में इस माह की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान के दौरान जहां-जहां लोगों को किसी प्रकार की समस्या आ रही है, वहां युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर उनकी सहायता करेंगे। साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए (Booth Level Agent) के साथ समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में युवा कांग्रेस कमेटी के विस्तार पर भी चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित कांग्रेस प्रदेश सचिव आफताब आलम ने कहा कि एसआईआर अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है, क्योंकि इसके लिए समय-सीमा सीमित है। उन्होंने आश्वासन दिया कि युवा कांग्रेस को जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे हर संभव सहयोग के लिए साथ खड़े रहेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू ने कहा कि विधानसभा कमेटी लगभग तैयार हो चुकी है तथा संगठन के विस्तार के दौरान समाज के सभी वर्गों के युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में जिला महासचिव मिथलेश पासवान, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, जिला सचिव सुहेल अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष अख्तर हुसैन, विधायक प्रतिनिधि सुनील प्रसाद, कार्यालय प्रभारी फूलचंद यादव सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!