लापता युवक की मां ने एसपी से लगाई बेटे की तलाश की गुहार

Latehar : बालूमाथ थाना क्षेत्र के सिरम गांव निवासी ललिता देवी ने अपने 21 वर्षीय पुत्र राजन मुण्डा की गुमशुदगी को लेकर पुलिस अधीक्षक, लातेहार को आवेदन सौंपकर खोजबीन की मांग की है। एसपी कार्यालय के स्वागत कक्ष-सह-सहायता केंद्र में दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि उनका पुत्र राजन मुण्डा 17 फरवरी 2025 को सुबह करीब 10 बजे घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गया था और तब से उसका कोई पता नहीं चल सका है।ललिता देवी ने बताया कि बेटे की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा कि राजन का मोबाइल नंबर 9334954825 लगातार स्विच ऑफ बता रहा है।महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले में सनहा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनके पुत्र की तलाश कराने की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!