
वनाधिकार मामलों के समाधान हेतु उपायुक्त ने आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश
लातेहार:झारखंड जनाधिकार महासभा के (लातेहार इकाई) द्वारा जेम्स हेरेंज, जॉर्च मोनोपली, नंद किशोर गंझू, जितेंद्र सिंह के द्वारा वनाधिकार कानून (FRA-2006) से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में अनुसूचित जनजातियों एवं अन्य परंपरागत वन निवासियों के लंबित दावों, अभिलेखों में अधिकारों की प्रविष्टि तथा पात्र लाभुकों को अधिकारों से वंचित किए जाने जैसे मामलों को उठाया गया।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बिंदुओं की जांच कराने तथा वनाधिकार कानून के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।




