
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बनहरदी परियोजना द्वारा प्रभात फेरी आयोजित
Latehar : पीवीयूएनएल बनहरदी कोयला खनन परियोजना में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार, 27.05.2026 को बैचलर आवास, अंबाटीकर से मेन रोड, लातेहार तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में आसपास के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया।कार्यक्रम का नेतृत्व निरोध कुमार मलिक ने किया। इस अवसर पर एम. चंद्र सेगर एवं सिद्धार्थ शंकर सहित परियोजना के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।प्रभात फेरी के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य, स्वच्छ परिवेश एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छता अपनाने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया।पीवीयूएनएल बनहरदी कोयला खनन परियोजना स्वच्छ एवं हरित समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है।





