
हाई कोर्ट के अधिवक्ता पारितोष राय बने रेलवे के विशेष लोक अभियोजक
Sanjay prajapati @ united palamu
Latehar: लातेहार डूरुआ स्टेशन निवासी एवं झारखंड हाई कोर्ट अधिवक्ता पारितोष राय को रेलवे का विशेष लोक अभियोजक (Special Public prosecutor)नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिवक्ताओं रोहित सिन्हा और राजीव सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के कारण ही वे इस मुकाम तक पहुंच सके हैं।
प्रमोशन के बाद वरिष्ठ अधिवक्ताओं रोहित सिन्हा व राजीव सिन्हा के प्रति जताया आभार, कहा– उनके मार्गदर्शन से मिली नई जिम्मेदारी
झारखंड हाई कोर्ट अधिवक्ता पारितोष राय ने बताया कि विशेष लोक अभियोजक के रूप में उनकी जिम्मेदारी रेलवे एक्ट एवं आरपीयूपी से संबंधित मामलों में रेलवे की ओर से न्यायालय में प्रभावी पैरवी करना तथा अभियुक्तों को कानून के अनुसार सजा दिलाने का प्रयास करना होगा। इसके अलावा वे रेलवे के विभिन्न आर्बिट्रेशन मामलों में भी एक वर्षों से रेलवे का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि रेलवे से जुड़े मामलों में उनके अनुभव, कार्यकुशलता और प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें विशेष लोक अभियोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने इसे अपने लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी बताया।
अधिवक्ता श्री राय ने यह भी बताया कि वे पूर्व में विभिन्न बैंकों के पैनल अधिवक्ता रह चुके हैं तथा वर्तमान में भी बैंकिंग मामलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
नियुक्ति की खबर मिलते ही अधिवक्ता जगत, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





