हुसैनाबाद में आपरेशन सतर्क : भारी मात्रा में शराब बरामद, 2 गिरफ्तार

Palamu : आरपीएफ द्वारा जपला रेलवे स्टेशन पर एसीपी की रोकथाम, ज्वलनशील पदार्थ की चेकिंग,आपराधिक गतिविधि निगरानी, तथा अबैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग किया जा रहा था । इसी दौरान गाड़ी संख्या- 53349 अप (बरवाडीह- डेहरी ऑन सोन) सवारी गाड़ी जपला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या- 03 पर समय-21/30 बजे आई, जिसके कोच संख्या- (EC-084318 ) में चेकिंग के दौरान नवीनगर साइड शौचालय के पास एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में कुछ वजनी सामान के साथ दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पाया गया, जिसे बोरा खोल कर दिखाने को कहा गया तो दोनों व्यक्तियों ने आनाकानी करने लगा। संदेह होने पर उक्त व्यक्ति साथ बोरे को प्लेटफार्म संख्या- 03 के मध्य कोच से नीचे उतारकर चेक किया गया, तो बोरे के अंदर कुल =50 अदद टनाका झारखंड निर्मित देशी शराब प्रत्येक की मात्रा 300 ML कुल= 50×300 (15 लीटर) कुल = मूल्य 45 × 50 =2250/- रूपया मात्र। प्रत्येक बोतल पर FOR SALE IN JHARKHAND ONLI रजिस्ट्रेशन नंबर -JH20F/2025-26 (CL) अंकित पाया गया। उक्त दोनों व्यक्तियों से पूछने पर बताया कि हम लोग उक्त गाड़ी से बिहार ले जाकर पैसे के लालच में ऊंचे दाम पर बेच कर अपने नशे तथा अपने परिवार का खर्च चलाता हूं।

पूछने पर दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम पता क्रमशः निम्न प्रकार बताया

(1) बीरबल यादव उम्र करीब 42 वर्ष, पिता -रामरूप यादव, ग्राम – इगुनडीह,थाना- माली, जिला- औरंगाबाद (बिहार)।

(2) जगदीश यादव उम्र 45 वर्ष, पिता- स्वर्गीय बुधन यादव, ग्राम -बासौरा ,थाना- माली ,जिला- औरंगाबाद (बिहार) बताया।

उपरोक्त दोनों व्यक्तियों को उसके अपराध से अवगत कराते हुए समय- 21/35 बजे कब्जा आरपीएफ लिया गया, अपराध स्वीकारोक्ति तत्पश्चात मौके पर प्लेटफार्म पर उपस्थिति यात्रियों से स्वतंत्र गवाह बनने को कहा गया, परंतु कानूनी लफड़े में ना पढ़ने का हवाला देते हुए गवाह बनने से इनकार किया ,बाद उपरोक्त रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ के समक्ष गवाहन जप्ती नियमों का पालन करते हुए उप निरीक्षक रामनरेश राम रेलवे सुरक्षा बल/ पोस्ट/ जपला द्वारा समय-21/45 बजे जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया, व मौके पर ही जप्ती सूची में उपलब्ध गवाहान का हस्ताक्षर कराया गया ,साथ ही समय करीब -21/50 बजे मानवाधिकार एवं गिरफ्तारी नियमों का पालन करते हुए उपरोक्त दोनों व्यक्तियों को कब्जे में लिया गया, दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तारी मेमों तैयार कर गिरफ्तार किया गया व गिरफ्तारी मेमों पर हस्ताक्षर लिया गया, बाद गिरफ्तार व्यक्तियों को जप्त माल के साथ समय- 22/15 बजे रेलवे सुरक्षा बल /पोस्ट/ जपला लाया गया ,और गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दिए गए मोबाइल नंबर –
(9241535957) पर उनके भाई अर्जुन यादव को दिया गया, उक्त दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों की जामा तलाशी समय -22/20 बजे रेलवे सुरक्षा बल/ पोस्ट/जपला पर लिया गया तो पहने हुए कपड़े के अलावा कुछ नहीं पाया गया ।

निष्पादन करने वाले बल सदस्य

(क) निरीक्षक प्रभारी जपला के नेतृत्व में –
(ख) उप निरीक्षक रामनरेश राम
(ग) प्रधान आरक्षी राजनाथ
ड•) आरक्षी होरी प्रसाद
सभी रे. सु.ब/ पोस्ट/ जपला।

जप्त शराब का विवरण एवं अनुमानित कीमत

एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में कुल=50 अदद झारखंड निर्मित टनाका देशी शराब =(15 लीटर) कुल कीमत= 2250/- रूपया मात्र। प्रत्येक बोतल की कीमत ₹45/-

उपरोक्त 50 अदद झारखंड निर्मित टनाका देसी शराब , कुल= 15 लीटर, कुल मूल्य=2250/- रुपए को अग्रिम विधिक कानूनी कार्यवाही हेतु उत्पादअधीक्षक ,जिला- पलामू (झारखंड ) को अग्रसारित किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!