18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा

Latehar : जिले में रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 का आयोजन शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। लातेहार, चंदवा और मनिका प्रखंड में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई।
जिले में कुल 5410 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिनमें से प्रथम पाली में कुल 4376 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 1034 अनुपस्थित रहे।इस प्रकार ,(80.89%) उपस्थिति रही जबकि द्वितीय पाली में 2301अभ्यर्थियों की संख्या थी जिसमें 2040 अभ्यर्थी उपस्थित थे, वहीं 261, अभ्यर्थी अनुपस्थित थें,इस प्रकार कुल ,(88.66%) उपस्थिति रही।


प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई थी।परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई गई।परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली।उपायुक्त संदीप कुमार ने कदाचार मुक्त,शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न होने पर सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शुभकामनाएं दी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!