
2 अपराधी अरेस्ट, रामगढ़ में प्रज्ञा केंद्र संचालिका और उनके पति पर फायरिंग कर किया था लूटपाट
Palamu : रामगढ़ में प्रज्ञा केंद्र संचालिका और उनके पति से लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो की तीन दिन पहले अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र चलाने वाली शमा प्रवीण और उनके पति को हथियार के बल पर अपराधियों ने रोककर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी।

जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा किया। ओवरटेक कर रास्ते में रोक लिया था।इसके बाद बदमाशों ने हथियार के बल पर दोनो पति पत्नी से करीब 3 लाख रुपए नकद और एक लैपटॉप लूट लिए थे। हालांकि अभी इस घटना की पुष्टि नहीं की गई है।




