चैनपुर : चाचा ने 12 वर्षीय भतीजे को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Palamu : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक रिश्तों को तार-तार करते हुए एक चाचा ने अपने ही 12 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दिया।मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी साधु बैठा के पुत्र रोशन बैठा उम्र 12 वर्ष के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी अनिल बैठा ने अपने भतीजे रोशन पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि रोशन गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल बैठा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।इस हृदयविदारक घटना के बाद रबदा गांव में मातम पसरा हुआ है। मासूम बच्चे की हत्या से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!