ब्राउन शुगर खरीदी-बिक्री मामले में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि 18 जुलाई को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शहर थाना अंतर्गत अम्बेदकर पार्क के पास एक व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहा है।

उक्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए छापेमारी कर राहुल कुमार, उम्र 24 वर्ष, पे0 स्व0 मदन साव सा0 जेल हाता, हरिनिवास थाना शहर जिला- पलामू नामक व्यक्ति को पकड़ा गया।

विधिवत तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति के पास से 06 पुड़िया ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ जप्त किया गया। इस संबंध में शहर थाना कांड संख्या 263/2026 दिनांक 18/07/2026 धारा 21(a) NDPS Act दर्ज किया गया है तथा उक्त अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। छापामारी अभियान में एसआई श्रीराम शर्मा, स्वाति गुप्ता सहित पुलिस जवान शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!