
छात्रों के अधिकारों को लेकर युवा कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज
Latehar : जिला युवा कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत आदिवासी बॉयज हॉस्टल में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित यादव ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान जिले के सभी कॉलेजों एवं छात्रावासों में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की है।
प्रदेश सचिव आफताब आलम ने छात्रों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और उनके लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी मुन्ना खान ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों पर केंद्र सरकार के मंत्रियों की जवाबदेही स्पष्ट नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे आकर अपने अधिकारों के लिए संगठित होना होगा।
प्रदेश महासचिव साजन कुमार ने कहा कि युवा कांग्रेस जिले के सभी कॉलेजों में पहुंचकर छात्रों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाएगी।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू, मजहर खान, साबिर आलम, सुहेल अंसारी, सोनू यादव, सौरव यादव, कुलदीप, मुश्ताक, सुनील पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।





