
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 95 वाहनों की जांच,35 वाहनों का ई-चालान

Latehar : उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में लातेहार एवं चंदवा थाना क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया एवं भारी वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 1,43,500 रुपये का ऑनलाइन ई-चालान किया गया।
अभियान के तहत कुल 95 वाहनों की जांच की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इस प्रकार की जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।





