मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Palamu : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बीती रात एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।मृत बच्ची की पहचान छतरपुर सरइडीह गांव निवासी गुड्डू प्रसाद की पुत्री रागनी कुमारी उम्र 6 वर्ष के रूप में की गई है।बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

इस संबंध में मृत बच्ची के परिजनो ने बताया की रागिनी कुमारी को सर्दी खांसी था। बीती रात उसे इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी था।परंतु इमरजेंसी के डॉक्टर बच्ची को देखने नहीं गए नर्स के भरोसे ही बच्ची को छोड़ दिया।इसी बीच इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया।वहीं सूचना मिलने पर सदर एसडीओ अस्पताल पहुंचकर परिजन और चिकित्सकों से बच्ची के मौत के बारे में जानकारी लेकर मामले की जांच में जुट गए है। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!