
ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर कर महिला हुई घायल
Palamu : जपला रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के क्रम एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी रामप्रवेश यादव की पत्नी सुमित्रा देवी उम्र 40 वर्ष के रूप में की गई है।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सुमित्रा देवी मंगलवार की सुबह जपला रेलवे स्टेशन से डेहरी इलाज करवाने जाने वाली थी।

ट्रेन जब स्टेशन पर पहुंचा तो भीड़भाड़ की वजह से ट्रेन में चढ़ने के दौरान सुमित्रा देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों के द्वारा सुमित्रा देवी को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल सुमित्रा देवी का इलाज चल रहा है।




