पीपरा : प्रभुनाथ रजवार का कातिल अरेस्ट, थाना प्रभारी ने दी जानकारी
Palamu : पलामू जिला के पिपरा थाना अंतर्गत ग्राम मधुबाना स्थित वीर कुंवर स्थान बरगद पेड के नीचे दिनांक 27.07.2026 को दोपहर लगभग 01:30 बजे धारदार हथियार (बलुआ) से मारकर प्रभुनाथ रजवार उम्र करीब 50 वर्ष, पिता स्व० गुना रजवार ग्राम मधुबाना थाना पीपरा जिला पलामू की हत्या गांव के ही रमेश सिंह उम्र करीब 55 वर्ष, पिता स्व० मुंगेश्वरी सिंह उर्फ मोरा सिंह द्वारा किए जाने की घटना घटित होने की सूचना प्राप्त होने के पश्चात पीपरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक अपराधी द्वारा अपराध करने में प्रयुक्त किया गया बलुआ को घटनास्थल के करीब ही फेंक कर खेत से होते हुए जंगल पहाड़ की ओर भाग चुका था। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर जख्मी को परिजन के साथ ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल छत्तरपुर भेजा गया। अपराधी के घटना के अंजाम देने के बाद भाग निकलने की स्थिति में पुलिस अधीक्षक महोदय पलामू के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छत्तरपुर पलामू (प्रशान्त कुमार) के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर अपराधी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी किया जाने लगा। इधर जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल छत्तरपुर से बेहतर ईलाज हेतू सदर अस्पताल डालटनगंज पलामू भेजा गया जहाँ चिकित्सक द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। तत्पश्चात मृतक के भाई। वादी श्याम लाल रजवार, पिता- स्व० गुना रजवार, सा०- मधुबाना, थाना- पिपरा, जिला- पलामू के फर्दबयान के आधार पर पिपरा थाना कांड संख्या- 41/26 दिनांक- 28.07.2026 धारा-118(2)/103(1) BNS एवं 3(1) (r)/3(1)(s)/3(2)(v)/3(2)(va) SC/ST Act दर्ज किया गया है।

छापामारी दल द्वारा तत्परता पूर्वक छापामारी की गई जिसके फलस्वरूप प्राथमिकी अभियुक्त रमेश सिंह उम्र करीब 55 वर्ष, पिता स्व० मुंगेश्वरी सिंह उर्फ मोरा सिंह ग्राम मधुबाना थाना पीपरा जिला पलामू को पडवा मोड से विधिवत गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी के पश्चात अपराधी ने अपना अपराध स्वीकार किया गया है और बताया ‘पिछले दुर्गा पूजा के समय मृतक द्वारा गाली-गलौज किया गया था, जिससे उनके मन में अपने से कमजोर वर्ग के व्यक्ति द्वारा गाली ग्लौज किये जाने के कारण उसके प्रति द्वेष की भावना थी और उसी से उत्प्रेरित होकर इसने यह जघन्य अपराध को अंजाम दिया.
गिरफ्तार अभियुक्त की विवरणीः-
- रमेश सिंह पिता-मुंगेश्वरी सिंह उर्फ मोरा सिंह ग्राम मधुबना थाना पीपरा जिला पलामू ।
बरामद सामानों की विवरणीः-
01 घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बेट लगा बलुआ जिसमें खुन लगा हुआ है।
छापामारी दलः-
- पु०अ०नि० प्रदीप शर्मा, थाना प्रभारी, पीपरा थाना, पलामू ।
- पु०अ०नि० रूपा बाखला, थाना प्रभारी, महिला छतरपुर थाना, पलामू ।
- पु०अ०नि० रंजीत कु० मरांडी पीपरा थाना पलामू।
- स०अ०नि० ललन दास पीपरा थाना
- स०अ०नि० कुमार नीरज पीपरा थाना
- स०अ०नि० जितेन्द्र उरांव पीपरा थाना
- स०अ०नि० बद्री राम पीपरा थाना
- स०अ०नि० जेवियर मिज पीपरा थाना
- जैप-08 सशस्त्र बल पीपरा थाना।




