पांकी थाना के नवनिर्मित भवन का हुआ भव्य उद्घाटन

वक्ताओं ने कहा : जनता को मिलेगी बेहतर पुलिस सुविधा

आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ थाना भवन, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Palamu : पलामू जिले के पांकी थाना परिसर में बने नवनिर्मित भवन का बुधवार को धूमधाम से उद्घाटन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता, पलामू पुलिस उपमहानिरीक्षक किशोर कौशल, पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी, एसडीपीओ प्रशांत कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर जितराम महली और थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इसके बाद अतिथियों ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और नव निर्मित भवन की व्यवस्थाओं की सराहना की।

उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नए भवन के शुरू होने से पांकी और आसपास के क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन में पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य माहौल मिलेगा, जिससे आम जनता को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध हो सकेगी।विधायक डॉ. मेहता ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना भी सरकार की प्राथमिकता है। डीआईजी किशोर कौशल और एसपी कपिल चौधरी ने पुलिस पदाधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील और पारदर्शी व्यवहार अपनाने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में भाजपा नेत्री लवली गुप्ता, जिला परिषद सदस्य निधि सिंह, खुशबू कुमारी, जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, प्रो. बच्चन ठाकुर, जिला परिषद निधि सिंह, जिला परिषद खुशबू कुमारी, प्रमुख श्री पंचम प्रसाद गुप्ता,उपप्रमुख अमित कुमार चौहान, मुखिया संघ अध्यक्ष राजेंद्र पांडे, समाजसेवी रफीक अंसारी, मुखिया हफिजूल अंसारी, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि मिंटी वर्मा , लोहरसी मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह,सुरेंद्र सिंह, जय किशोर प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता,शत्रुघ्न सिंह, साधु मांझी, शंकर प्रसाद गुप्ता, सुधीर तिवारी, कार्तिक सिंह,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!