राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पदक विजेताओं को बधाई

New  Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अन्य ने रविवार को ‘ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा,ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की 60 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर सचिन सिवाच को हार्दिक बधाई! कड़े मुकाबले वाले फाइनल में आपके दृढ़ प्रदर्शन और संयम ने आपको पोडियम पर शीर्ष स्थान दिलाया है। अपनी शानदार उपलब्धि से तिरंगे को ऊंचा लहराकर आपने देश को एक और गर्व का क्षण दिया है। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करती हूं।

उन्होंने कहा,भारत का बॉक्सिंग अभियान शानदार ढंग से संपन्न हुआ! ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के +90 किग्रा बॉक्सिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर नरेंद्र बेरवाल को बधाई। आपने एक कठिन मुकाबले में भारत का बेहतरीन प्रतिनिधित्व किया और शानदार प्रदर्शन किया। यह सफलता भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के आपके संकल्प को और मजबूत करे। पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने पर गुलवीर सिंह को बहुत-बहुत बधाई। आपकी यह उपलब्धि कॉमनवेल्थ गेम्स में इस इवेंट में भारत का पहला मेडल है और पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ में आपकी पिछली सफलता के बाद, आपके यादगार सफर में एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ती है। इन दोनों इवेंट में भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले मेडल जीतना एक शानदार उपलब्धि है, जो अनगिनत युवा एथलीटों को लंबी दूरी की दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करने और देश का मान बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियां उनके समर्पण, दृढ़ता और खेल में बेहतरीन प्रदर्शन का सबूत हैं। वह उनके उज्ज्वल भविष्य और देश के लिए और भी कई उपलब्धियां हासिल करने की कामना करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ग्लासगो खेलों में महिला 70 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में शानदार स्वर्ण पदक जीतकर अरुंधति चौधरी ने इतिहास रच दिया! उन्होंने तकनीकी दक्षता और अटूट आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। उन्हें बधाई। आने वाले वर्षों में और अधिक सफलताओं के लिए शुभकामनाएं।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम में विजेताओं की यह शानदार उपलब्धि अनगिनत युवा एथलीटों को लगन और दृढ़ता के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। वह उनके लिए लगातार सफलता और देश के लिए और भी कई सम्मान हासिल करने की कामना करते हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!