विश्रामपुर थाना प्रभारी ने भारी मात्रा में किया शराब बरामद,एक ई रिक्शा भी जब्त
Palamu : विश्रामपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास एक ई-रिक्शा से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान कुल 1030 पीस देशी शराब (590 पीस टनाका, 290 पीस रॉयल डिलक्स और 150 पीस छबीली कंपनी) जब्त की।इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया है। विश्रामपुर थाना में कांड संख्या 66/2026 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध BNS की धारा 274/275 एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 47A के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि लालगढ़ रेलवे स्टेशन पास शराब तस्कर ई रिक्शा पर शराब को तस्करी के लिए ले जा रहे थे।
इसी गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर शराब को जब्त किया गया है।उन्होंने कहा है कि विश्रामपुर थाना क्षेत्र में यदि कोई भी व्यक्ति शराब की तस्करी या अवैध धंधा करते पकड़ा जाता है तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हर हाल में अवैध धंधा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।




