पलामू पुलिस ने बरामद किया युवक का शव, जांच जारी
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक व्यक्ति का शव पाया।शव की पहचान शशिकांत शुक्ला नामक व्यक्ति के रूप में की गई है। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




