
भाजपा के नेता पहुंचे विश्रामपुर, पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की धर्मपत्नी के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की
Palamu : भाजपा पदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू,भाजपा के पूर्व पदेश अध्यक्ष रविंद्र राय,पूर्व मंत्री भानुप्रताप साही,मेदिनीनगर विधायक आलोक चौरसिया,नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी,प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह व मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर विश्रामपुर के नावाडीह कला स्थित आरसीआईटी पहुंचे।

यहां उन्होंने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी से की मुलाकात। उन्होंने पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की धर्मपत्नी तेतरी चंद्रवंशी के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की तथा तेतरी चंद्रवंशी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा- सुमन अर्पित किया। इसके अलावा उन्होंने शोक संतप्त परिवार को धैर्य और संबल की कामना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

राज्य सभा सदस्य आदित्य साहू ने कहा कि प्रियजन का असमय जाना अपूरणीय क्षति है। ऐसे कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा होना जरूरी है। वही पूर्व सांसद रविंद्र राय ने कहा भाजपा एक परिवार की तरह पार्टी है हर सुख दुख में हम लोग एक साथ हैं।




