सहायक आचार्य संघ ने DSE एवं DDC से की शिष्टाचार भेंट, पदस्थापन के लिए जताया आभार
Palamu : पलामू जिले में सहायक आचार्यों के पदस्थापन के पश्चात सहायक आचार्य संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीएससी एवं डीडीसी, पलामू से शिष्टाचार भेंट कर विशेष रूप से गृह प्रखंड में पदस्थापन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिले में सहायक आचार्यों के पदस्थापन से विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी तथा शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में सहायता मिलेगी। गृह प्रखंड में पदस्थापन से सहायक आचार्यों को अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक सुगमता एवं निष्ठा के साथ करने का अवसर मिलेगा।
समग्र रूप से पदस्थापन को लेकर सहायक आचार्यों में खुशी एवं संतोष है। संघ ने डीएससी एवं डीडीसी, पलामू के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सहायक आचार्य पूरी ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को विश्वास दिलाया कि पलामू की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक आचार्य अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।
प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता मिथिलेश उपाध्याय ने की। इस अवसर पर विकास सिंह, योगेंद्र, राजेश, आयुष, धीरज, ज्योत्सना, किमी गोयल, अलका साहू, संगीता देवी, प्रीति सिन्हा, सुनील पांडेय सहित अन्य सहायक आचार्य उपस्थित रहे।




