चंदा और श्रमदान से सेमरी से रेलवे फाटक तक सड़क निर्माण शुरू,सहयोग की अपील

Latehar : सदर प्रखंड के सेमरी गांव से रेलवे लाइन फाटक तक जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण का कार्य स्थानीय ग्रामीणों ने आपसी सहयोग, चंदा और श्रमदान से शुरू कराया। सड़क निर्माण कार्य लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा।

इस संबंध में आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य राकेश सिंह ने बताया कि सड़क की स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने स्वयं पहल करते हुए आपस में चंदा एकत्र किया और श्रमदान कर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीण लगातार दो दिनों से सड़क निर्माण में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों की इस पहल से क्षेत्र में आपसी सहयोग और जनभागीदारी की मिसाल देखने को मिल रही है। राकेश सिंह ने आम लोगों के साथ-साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी सड़क निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील की है, ताकि सड़क का निर्माण बेहतर तरीके से पूरा कराया जा सके और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!