जीएनएम प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण हुई सपना,99.39 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इलाके का नाम रौशन की

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या दो के बैंक कालोनी निवासी अशोक प्रसाद की पुत्री सपना कुमारी ने जीएनएम प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने माता-पिता का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड के द्वारा 23 अगस्त को जीएनएम प्रवेश परीक्षा आयोजित किया था. बोर्ड के द्वारा नौ सितंबर को परीक्षाफल प्रकाशित किया गया. इस प्रतियोगिता परीक्षा में सपना कुमारी ने 99.39 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इलाके का नाम रौशन किया है।परीक्षा परिणाम से छात्रा सपना कुमारी काफी खुशी महसूस कर रही है।उसने बताया कि कड़ी मेहनत का प्रतिफल उसे प्राप्त हुआ है।

उसने कहा की लगन मेहनत के साथ सही दिशा में किया गया प्रयास कभी विफल नहीं होता है. उसने बताया कि राजकीय कृत ब्राह्मण प्लस टू उच्च विद्यालय से इन्टर की पढ़ाई की थी।उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं. सपना की इस उपलब्धि से पिता अशोक प्रसाद, माता सविता देवी, भाई आशीष, बहन प्रियंका, संध्या काफी प्रसन्न है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!