
जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने को लेकर लोहरा समाज की बैठक, जागरूकता पर दिया जोर

Latehar : आदिवासी लोहरा समाज जिला समिति, लातेहार की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शहर के विवेकानंद पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहन लोहरा ने की, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष सरोज लोहरा एवं प्रखंड अध्यक्ष विनोद लोहरा के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। बैठक में जिले के सभी 10 प्रखंडों से लोहरा समाज के महिला-पुरुष एवं अगुवा उपस्थित हुए।
बैठक में जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता एवं इसके निर्गमन की प्रक्रिया पर विशेष रूप से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष मोहन लोहरा ने कहा कि लोहरा जनजाति के लोगों का ग्रामसभा के माध्यम से सत्यापन कराकर जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने की प्रक्रिया को लेकर समाज के लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में समाज के सदस्यों को आवश्यक जानकारी देते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया।
बैठक में विशुन लोहरा, कालेश्वर लोहरा, अर्जुन लोहरा, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष सुनील लोहरा, पूर्व कार्यकर्ता देवनाथ लोहरा, मनिका से नंदलाल लोहरा एवं मनोज लोहरा समेत अन्य उपस्थित थे। हेरहंज प्रखंड से जेएमएम के केंद्रीय सदस्य एवं पूर्व कार्यकर्ता लोहरा समाज तथा पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र लोहरा भी शामिल हुए। इसके अलावा महुआडांड़, गारू, बरवाडीह, छिपादोहर, सरयू सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।





