Palamu: आहर से अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा शव

Hariharganj : पीपरा थाना क्षेत्र के होलेया गांव स्थित प्रिंस ईंट भट्ठे के समीप रविवार को आहर से करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव से दुर्गंध उठने के बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई.

इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पीपरा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आहर के पानी से शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर भेज दिया. थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है. प्रथमदृष्टया शव तीन-चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है.


थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए उसे 72 घंटे तक शवगृह में रखा जाएगा. इंटरनेट मीडिया सहित अन्य माध्यमों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी युवक के संबंध में जानकारी जुटा रही है. घटना को लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!