एक माह तक लगने वाले डिजनीलैंड मेले का उद्घघाटन आगामी 17 सितंबर को चिंटू सिंह करेंगे
नौडीहा बाजार (पलामू) : पलामू जिले के नौडीहा बाजार के पुरानी थाना के पीछे ग्राउंड में एक माह तक लगनेवाली डिजनीलैंड मेले का उद्घघाटन आगामी 17 सितंबर 2026 को समय 2 बजे दिन में राजमणि सिंह इंटरप्राइजेज के मालिक सह समाज सेवी नंदन कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह ने फीता काटकर मेले की शुरुआत करेंगे। अति सुदूरवर्ती क्षेत्र में इस तरह के मेले का आयोजन करना बहुत बड़ी सौभाग्य की बात है।

पहले डिजनीलैंड मेले का आयोजन बड़े बड़े शहरों में किया जाता था और डिजनीलैंड जैसे मेले देखने जिला मुख्यालय मेदिनीनगर 75 किमी मीटर दूरी तय कर के लोग जाते थे। इस तरह के मनोरंजन की साधन भी जरूरी है। डिजनीलैंड मेले का आयोजक बिहार राज्य के गया जिले के डोभी निवासी सुनील कुमार यादव ने सभी जन प्रतिनिधि , समाज सेवी / वरिष्ठ नागरिक, बुद्धिजीवी लोगों से उद्धघाटन कार्यक्रम में शामिल रहने के लिए आग्रह किया है।



