कर्मा पूजा आज, छतरपुर SDPO ने की विशेष अपील : नदी-तालाब में बच्चों को न ले जाएं, हर्षोल्लास से मनाएं पर्व

Palamu : भाई-बहन के अटूट प्रेम और प्रकृति पूजा का प्रतीक लोकपर्व कर्मा को लेकर छतरपुर अनुमंडल पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शांति और सुरक्षा के मद्देनजर छतरपुर के SDPO प्रशांत कुमार ने क्षेत्र की जनता से विशेष अपील की है।

SDPO प्रशांत कुमार ने कहा कि कर्मा पर्व हर्षोल्लास, भाईचारे और उमंग का पर्व है। इस पर्व के दौरान बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए करम डाली की पूजा करती हैं और नदी व तालाबों में स्नान करने की परंपरा है।

उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा

“कर्मा पूजा के शुभ अवसर पर नदी और तालाब में स्नान करने के क्रम में छोटे-छोटे बच्चों को साथ न ले जाएं। गहरे पानी में डूबने की आशंका बनी रहती है। हर साल ऐसी छोटी लापरवाही बड़ी अनहोनी का कारण बन जाती है।”

SDPO ने दिए ये जरूरी निर्देश

  1. स्नान के दौरान सतर्कता बरतें, गहरे पानी में न जाएं।
  2. छोटे बच्चों को अकेले या साथ में नदी-तालाब में स्नान के लिए न ले जाएं।
  3. पूजा पंडालों और मेलों में अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
  4. डीजे और अश्लील गानों से परहेज कर पारंपरिक तरीके से पर्व मनाएं।

SDPO प्रशांत कुमार ने कहा कि कर्मा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी प्रकार की अनहोनी को निमंत्रण न दें। छतरपुर पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैनात है। किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 या नजदीकी थाना से संपर्क करें।उन्होंने समस्त अनुमंडलवासियों को कर्मा पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!