राष्ट्रपति आज, कल और परसों गुजरात में, 22 सितंबर को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज, कल और परसों (21,22 और 23 सितंबर) गुजरात दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, मुर्मु तीन दिवसीय दौरे के दौरान 22 सितंबर को केवड़िया के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी।

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, वो 23 सितंबर को वड़ोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के 75वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। ब्रह्माकुमारीज के अभियान ‘विश्व नव निर्माण हेतु आध्यात्मिक जागरण’ की शुरुआत और ‘ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस’ रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन करेंगी।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ब्रह्माकुमारीज नाडियाड के अभियान ‘विकसित भारत के लिए युवा: राष्ट्र निर्माण के लिए आंतरिक शक्ति की जागृति’ की भी वर्चुअल शुरुआत करेंगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!