लेस्लीगंज सीएसपी लूटकांड में शामिल 2 आरोपी पिस्टल, गोली और नगद राशि के साथ अरेस्ट

Palamu : पलामू पुलिस ने लेस्लीगंज सीएसपी लूटकांड में शामिल 2 आरोपी पिस्टल, गोली और नगद राशि के साथ अरेस्ट किया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 21.09.2026 को करीब 14:20 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालगंज स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के रोहित सीएसपी में दो अपराधियों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इस दौरान सीएसपी संचालक एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दोनों अपराधियों को पकड़ लिया गया था। अपराधियों द्वारा फायरिंग किए जाने की भी सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे तथा दोनों अपराधियों को घेरकर रखा गया था। पुलिस टीम द्वारा दोनों अपराधियों को भीड़ से सुरक्षित निकालकर हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान 1. पवन कुमार सिंह, पिता– अजय कुमार सिंह, ग्राम– पतीला, थाना– तरहसी एवं 2. रामबीर सिंह, पिता– बुधराम सिंह, ग्राम– बजलपुर, थाना– तरहसी, जिला– पलामू के रूप में हुई।
दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी पिस्टल, 05 जिन्दा गोली, 01 खोखा, सीएसपी से लूटे गए 7,100 रुपये, एक नोकिया की-पैड मोबाइल, एक काला रंग का बैग तथा सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल से लूटी गई पल्सर मोटरसाइकिल संख्या JH03AQ3836 बरामद की गई। अपराध के दौरान चेहरा छिपाने के लिए प्रयुक्त एक तौलिया एवं एक गमछी भी बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।
इस संबंध में लेस्लीगंज थाना कांड संख्या–135/2026, दिनांक–22.09.2026, धारा 317(5)/309(4) BNS-2023 एवं 25(1-b)a/26/27/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में पूर्व की सीएसपी लूट की घटनाओं का खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्त पवन कुमार सिंह द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि करीब दो माह पूर्व उसने अपने सहयोगी राजा सिंह, पिता– जसंवत सिंह, पता– जोरकट, थाना– सदर, जिला– पलामू के साथ मिलकर पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई स्थित सीएसपी तथा मनातू थाना क्षेत्र के सेमरी मोड़ स्थित सीएसपी में पिस्टल का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस द्वारा उक्त घटनाओं के संबंध में भी आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

बरामद सामान

  • एक देशी पिस्टल, जिसमें 05 जिन्दा गोली लोडेड।
  • एक खोखा।
  • पल्सर मोटरसाइकिल संख्या– JH03AQ3836।
  • एक नोकिया की-पैड मोबाइल।
  • एक काला रंग का बैग एवं उसमें सीएसपी से लूटे गए 7,100 रुपये।
  • एक तौलिया एवं एक गमछी। गिरफ्तार अभियुक्त
  1. पवन कुमार सिंह, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता– अजय कुमार सिंह, ग्राम– पतीला, थाना– तरहसी, जिला– पलामू।
  2. रामबीर सिंह, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता– बुधराम सिंह, ग्राम– बजलपुर, थाना– तरहसी, जिला– पलामू। पवन कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास
  3. तरहसी थाना कांड संख्या–13/2023, दिनांक–09.03.2023, धारा 341/323/324/325/307/379/34 भा.द.वि.
  4. तरहसी थाना कांड संख्या–03/2025, दिनांक–19.01.2025, धारा 317(2)/317(5)/366(2)/338/440(2)/3(5) बीएनएस।
  5. बरवाडीह थाना कांड संख्या–81/2024, दिनांक–29.09.2024, धारा 309(6) बीएनएस।
    गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापामारी दल
  6. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी)।
  7. पु०अ०नि० सुबीर किस्कू, लेस्लीगंज थाना।
  8. स०अ०नि० हरेन्द्र पासवान, लेस्लीगंज थाना, पलामू।
  9. लेस्लीगंज रिजर्व गार्ड एवं चालक।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!