
चैनपुर : मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर तैबा नगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद सुलेमान के पुत्र मुसाहिद रजा उम्र 32 वर्ष बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मुसाहिद रजा मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। वह अपने घर में अकेला सोता था। बुधवार की रात करीब 9 बजे मुसाहिद रजा खाना खाकर घर में सोने चला गया और इसी बीच फांसी लगा लिया। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।



