मुखिया जितेंद्र कुमार भारती को सोशल मीडिया पर साजिश के तहत किया जा है बदनाम
नौडीहा बाजार : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुर पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार भारती के खिलाफ पंचायत के ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।फेसबुक, व्हाट्सएप पर अफवाह फैलाई जा रही है कि मुखिया द्वारा आवास योजना दिलाने के नाम पर पैसा मांगा जा रहा है, तो कभी विकास योजना करवाने के लिए ग्रामीणों से पैसे की डिमांड की जा रही है।

इस पूरे मामले पर मुखिया जितेंद्र कुमार भारती ने कड़ा एतराज जताया है। मुखिया ने कहा कि पंचायत चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, जिसके चलते कुछ लोगों द्वारा मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। मेरे ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित हैं।मुखिया ने बताया कि पंचायत के विकास के लिए वे लगातार लगे हुए हैं।
पंचायत क्षेत्र के ग्राम – कठोतिया, बरवाइया एवं पंचायत के तमाम गांवों में लाखों रुपए की निजी खर्च से बदहाल सड़कों की मरम्मत मुखिया के द्वारा करवाई गई है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता हूं और पूरे पंचायत क्षेत्र में सभी जगह जो भी सड़कें बदहाल हैं, उनकी मरम्मत अपने निजी खर्च से करवाऊंगा।
उसके बावजूद चुनावी लाभ लेने के लिए मेरा नाम बदनाम किया जा रहा है।ग्रामीणों का भी कहना है कि मुखिया जितेंद्र भारती हमेशा पंचायत में सक्रिय रहते हैं और विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और हमेशा सामाजिक कार्य एवं विकास कार्य के प्रति हमेशा तत्पर रहते है।




