9 यात्रियों की दर्दनाक मौत, उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जमुना एक्सप्रेस हुए पर हुई जबरदस्त घटना

Lakhnau : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस जांच में जुटी है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। बस नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे पहुंची थी, तभी उसमें आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का पता चलते ही कुछ यात्रियों ने बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कई लोग बस के अंदर ही फंसे रह गए।

भीषण आग की चपेट में आने से नौ यात्री जिंदा जल गए। जबकि कई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को धू-धूकर जलता देख एक्सप्रेसवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया।

एक महिला यात्री ने बताया कि मैं सो रही थी तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। जब मैं जागी तो वहां पहले से ही बहुत भीड़ थी। मैंने अपना कोई सामान नहीं उठाया, यहां तक कि जूते भी नहीं पहने। बस अपना फोन लिया और बाहर निकल आई। इतनी भीड़ थी कि लोग एक-दूसरे को धक्का-मुक्की कर रहे थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!