सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुआ वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन

Palamu : मेदिनीनगर शहर के हमीदगंज स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के प्रांगण में वंदे मातरम’ गीत की 150 वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर भव्य सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष अश्विनी मिश्र,प्रधानाध्यापक चितरंजन सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह,रिंकू सिंह, रमेश चंद्र द्विवेदी, विश्वनाथ द्विवेदी,राजीव कुमार सिंह और विश्वनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर उपस्थित प्रधानाचार्य चितरंजन सिंह ने कहा की सामूहिक रूप से वंदे मातरम का यह गायन केवल एक सामान्य कार्यक्रम भर नहीं है, बल्कि यह अपने अंदर देश के प्रति गहरी देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त करने और देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सच्चे मन से स्मरण करने का एक सुनहरा अवसर है। वही मौके पर उपस्थित डिप्टी मेयर मंगल सिंह ने कहा की वंदे मातरम’ हमारे राष्ट्र के सम्मान, अस्मिता और राष्ट्रीय चेतना का सबसे बड़ा प्रतीक है।वही इस ऐतिहासिक पल के अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राएं और अभिभावक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बताते चले की रवींद्रनाथ टैगोर ने बंदे मातरम को संगीतबद्ध किया था। यह देश की सभ्यतागत, राजनीतिक और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न अंग बन चुका है। इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाना सभी भारतीयों के लिए एकता, बलिदान और भक्ति के उस शाश्वत संदेश को फिर से दोहराने का अवसर है, जो वंदे मातरम में समाहित है।मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका अंजनी सिंह,उपेंद्र पाठक,पिंटू कुमार,अजीत वर्मा,अनूप कुमार,हिमांशु चौबे,रितेश शुक्ला,सनी कुमार ,प्रमोद मेहरा,रंजना कुमारी,वंदना कुमारी सुप्राजिता कुमारी,रिया सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!