Palamu DC ने MMCH का किया निरीक्षण, 6 जांच घर शील, कई जांच घर के कर्मचारी हुए फरार
Palamu : पलामू उपयुक्त दिलीप कुमार सिंह शेखावत ने शुक्रवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित कई मेडिकल दुकान और डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने सभी दवा दुकान और डायग्नोस्टिक सेंटर के कागजात की जांच की।जांच के क्रम में कई दवाखाना का लाइसेंस और कागजात में अनियमितता पाई गई।

डीसी के निरीक्षण को लेकर कई जांच घर के कर्मचारी जांच घर को बंद करके फरार हो गए। वही मौके पर उपस्थित पलामू उपयुक्त दिलीप कुमार शेखावत ने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने जांच घर को बंद करके फरार हो गए हैं, उनकी जांच घर की गहनता पूर्वक जांच की जाएगी और उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान 6 जांचघर को सील किया गया।




