कधवन फोरलेन पर पलामू पुलिस का सघन चेकिंग अभियान,एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर डीएसपी चिरंजीवी मंडल के नेतृत्व में वाहनों की हुई गहन जांच

विश्रामपुर (पलामू) : पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर सोमवार को विश्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के कधवन फोरलेन पर पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व विश्रामपुर डीएसपी चिरंजीवी मंडल ने किया। इस दौरान इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान की उपस्थिति में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने फोरलेन से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से जांच की।

सघन चेकिंग अभियान के दौरान आने-जाने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों सहित विभिन्न बिंदुओं पर जांच की गई। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के प्रति भी जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरती। फोरलेन पर आने-जाने वाले वाहनों की लगातार जांच की गई, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके।

इस अभियान में नावा बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे, रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ तथा नौगढ़ा ओपी प्रभारी सुशील उरांव सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!