नावाजयपुर : करंट लगने से अधेड़ की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के महुलिया गांव निवासी नरेश प्रजापति उम्र करीब 55 वर्ष की मंगलवार की सुबह करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि नरेश प्रजापति मंगलवार की सुबह अपने खेत पर निकले थे।रास्ते में किसी व्यक्ति के खेत में बिजली का तार गिरा हुआ था जिसकी चपेट में आकर घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब खेत से लौटने में नरेश प्रजापति ने देर कर दिया था। सुबह का निकला हुआ नरेश प्रजापति जब दोपहर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उन्हें ढूंढने निकले। ढूंढने के क्रम में परिजनों ने देखा कि नरेश प्रजापति खेत में पड़े हुए हैं और उनकी मौत हो गई है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी नावाजयपुर थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर नरेश प्रजापति के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं घटना के बाद पुलिस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!