श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस ने दिया ₹3 लाख का क्लेम,भविष्य में मिलेंगे ₹9.04 लाख रुपए

Palamu : श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस जीवन बीमा की ओर से बीमित सूफी अहमद के निधन के बाद उनकी बेगम श्रीमती जुनैद बानो को बीमा योजना के तहत ₹3 लाख का क्लेम मुआवजा प्रदान किया गया। साथ ही, योजना के प्रावधान के अनुसार परिवार को आगे चलकर ₹9,04,000 की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी।


क्लेम भुगतान के अवसर पर कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और बीमा के महत्व पर प्रकाश डाला। अधिकारियों ने कहा कि जीवन बीमा परिवार के कठिन समय में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।


इस अवसर पर सीनियर RM Mr.रंजीत कुमार सिंह, DM/Branch Manager Mr. सतीश कुमार सिंह, ABM Mr. मनीष कुमार , जनमेजय सिंह उर्फ अभिमन्यु सिंह ,SM आकाश कुमार मेहता, SSO श्रीमती अजीता देवी, SO श्रीमती माया देवी, इसरार खान, अमित रंजन एवं ओम प्रकाश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
स्थान: ग्राम/पोस्ट/थाना – हैदरनगर
श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस की ओर से कहा गया कि सही समय पर लिया गया जीवन बीमा परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सहारा देता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!