जपला रेलवे स्टेशन परिसर में ‘माहिष्मती महल’ थीम पर सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल

युवा बाल संघ करेगा 3 लाख की लागत से निर्माण, आरपीएफ प्रभारी ने किया भूमि पूजन

Palamu : जपला रेलवे स्टेशन परिसर में इस वर्ष दुर्गा पूजा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। युवा बाल संघ द्वारा इस वर्ष लगभग तीन लाख रुपये की लागत से भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जो फिल्म ‘बाहुबली’ के प्रसिद्ध ‘माहिष्मती महल’ की थीम पर आधारित होगा।

पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत भूमि पूजन, मंत्रोच्चार और नारियल फोड़कर किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में जपला आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संतोष झा, उपनिरीक्षक रामनरेश राम, संघ के वरीय सदस्य रजनीश कुमार, अध्यक्ष जयशंकर गुप्ता, संरक्षक प्रकाश अग्रवाल, राजेश्वर सिंह, जितेन्द्र पासवान, पीयूष अग्रवाल उर्फ टिंकू, वि कुमार यादव और अजय मेहता उपस्थित रहे।

संघ के वरीय सदस्य रजनीश कुमार ने बताया कि शांति, सौहार्द और भक्तिमय माहौल में पूजा संपन्न कराने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि माहिष्मती महल थीम का यह पंडाल सबसे पहले वर्ष 2017 में कोलकाता के श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब द्वारा बनाया गया था, जिसे देशभर में काफी सराहना मिली थी। उसी तर्ज पर जपला में भी भव्य पंडाल बनाया जा रहा है।

समिति का गठन

पूजा के सफल संचालन के लिए समिति का गठन किया गया है।संरक्षक मंडल में प्रकाश अग्रवाल, राजेश्वर सिंह (डिस्को), विजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विकास सिंह, शंभू मेहता। अध्यक्ष जयशंकर गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार मेहता, जिशु कुमार साहू, संचालक रवि कुमार गुप्ता, सचिव रवि कुमार, उपसचिव रामलाल साव (रामू), कोषाध्यक्ष प्रिंस पासवान, सनी विश्वकर्मा, उपकोषाध्यक्ष सोनू कुमार। इसके अलावा पंडाल व्यवस्था, जुलूस, प्रसाद और पूजा व्यवस्था के लिए अलग-अलग टोलियां बनाई गई हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!