गढ़वा में छात्रा से छेड़खानी और जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास, शोर मचाने पर फरार हुआ युवक

Gadhwa : गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के बरवाही जंगल के समीप मंगलवार नर्सिंग कॉलेज जा रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी और जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। छात्रा ने रंका थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत की है।

छात्रा के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे वह घर से रंका स्थित नर्सिंग कॉलेज जाने के लिए निकली थी। घर से कुछ दूर पैदल चलकर वह ऑटो पकड़ने जा रही थी। इसी दौरान बाइक से पहुंचे एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने इसका विरोध करते हुए वहां से आगे बढ़ने का प्रयास किया।आरोप है कि युवक ने छात्रा का पीछा किया और उसका हाथ पकड़कर जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। इस दौरान उसके साथ गलत तरीके से स्पर्श भी किया गया। छात्रा के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। शिकायत में छात्रा ने युवक की पहचान मोख्तार अंसारी के रूप में की है, जो कटरा गांव का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस ने छात्रा के लिखित आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और लगाए गए आरोपों का सत्यापन कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!