मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में अधेड़ को भेजा जेल
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने 52 वर्षीय नरेश शर्मा को गिरफ्तार किया है.
शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि नरेश शर्मा सदर थाना क्षेत्र के खनवा का रहने वाला है.पुलिस के अनुसार, नरेश शर्मा सोमवार की शाम करीब सात बजे मुख्य बाजार में 19 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. उस समय युवती अपनी मां के साथ बाजार में सब्जी खरीदने गयी थी. आरोप है कि नरेश शर्मा युवती और उसकी मां का काफी दूर तक पीछा करता रहा और युवती के साथ बार-बार गलत व्यवहार किया।

घटना के बाद युवती और उसकी मां ने सोमवार देर शाम शहर थाना में आवेदन दिया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नरेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार आरोपी का एमएमसीएच में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.




