जेएलकेएम विधायक जयराम महतो एवं देवेंद्र महतो ने किया अविराम कॉलेज का दौरा,नई शिक्षा नीति पर हुई चर्चा

Latehar : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के डुमरी विधायक एवं पार्टी अध्यक्ष जयराम कुमार महतो तथा देवेंद्र महतो ने 28 सितंबर 2026 को अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन का दौरा किया। इस दौरान महाविद्यालय के सचिव इन्द्रजीत कुमार भारती से मुलाकात कर शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक विषयों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में नई शिक्षा नीति (NEP-2020), रोजगारपरक शिक्षा, महिला सुरक्षा, पलायन पर रोक, कौशल विकास तथा ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। जयराम कुमार महतो ने झारखंड विधानसभा में डुमरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने की जानकारी देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं की भूमिका एवं उनके कौशल विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर देवेंद्र महतो ने भी शिक्षा एवं युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्हें जेपीएससी एवं जेएसएससी-सीजीएल से संबंधित आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रमुख थे ।चर्चा के दौरान युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार एवं कौशल से जोड़ने तथा स्थानीय स्तर पर अवसर विकसित करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।

महाविद्यालय के सचिव इन्द्रजीत कुमार भारती ने महाविद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं व्यावहारिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ मत्स्य पालन, व्यावसायिक शिक्षा, बागवानी एवं अन्य कौशल आधारित गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, कौशल एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है।

जयराम कुमार महतो ने महाविद्यालय की अनुशासित एवं कदाचार-मुक्त शिक्षा व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक एवं कौशल आधारित शिक्षा से जोड़ना उपयोगी है। इससे विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायता मिल सकती है।

सचिव इन्द्रजीत कुमार भारती ने कहा कि अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, अनुशासित, संस्कारयुक्त एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना है। महाविद्यालय नई शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

बैठक के अंत में शिक्षा में नवाचार, कौशल विकास, रोजगारोन्मुख शिक्षा, महिला सुरक्षा, पलायन की समस्या तथा नई शिक्षा नीति के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!