
हरिहरगंज : फरार अभियुक्त मुकेश के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार
न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर हुई कार्रवाई, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही प्रयास
हरिहरगंज : हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानी गांव निवासी फरार अभियुक्त मुकेश कुमार, पिता प्रयाग राम के घर पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया. हरिहरगंज थाना कांड संख्या 92/2025 के प्राथमिकी अभियुक्त मुकेश कुमार के विरुद्ध पलामू न्यायालय से जारी इश्तिहार वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गयी.

हरिहरगंज थाना के एसआइ संतोष कुमार ने पुलिस बल के साथ अभियुक्त के घर पहुंचकर न्यायालय से जारी इश्तिहार चिपकाया. इसके माध्यम से अभियुक्त को पुलिस अथवा न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की सूचना दी गयी है. हरिहरगंज पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि उक्त मामले में अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है.
उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है. न्यायालय के निर्देश के तहत इश्तिहार चिपकाने की कार्रवाई की गयी है. उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जायेगी.




