अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, रिम्स रेफर

Latehar : लातेहार से वापस घर लौटने के क्रम में लोटो गैस गोदाम के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नीरज भुईयां (26 वर्ष), पिता महादेव भुईयां, निवासी नेवाड़ी, पोस्ट मुरूप के रूप में हुई है।

घटना के बाद पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल लातेहार पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से संबंधित वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!