हुसैनाबाद : टाटा प्लांट में कार्यरत कर्मी की ब्रेन हेमरेज से मौत
Palamu: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी रामपति मेहता के पुत्र नागेंद्र मेहता उम्र लगभग 40 वर्ष की बुधवार की शाम उड़ीसा स्थित टाटा प्लांट में काम करने के दौरान ब्रेन हेमरेज हो गया।जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई।उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वहां पर मौजूद अन्य कर्मियों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।

नागेंद्र राम के मौत की सूचना मिलने पर परिजन उड़ीसा पहुंचे।गुरुवार की सुबह परिजन नागेंद्र मेहता का शव एंबुलेंस के माध्यम से सोनपुरवा गांव लेकर पहुंचे।शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। वही नागेंद्र मेहता के मृत शरीर को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।उसके बाद परिजन व स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सोनपुरवा गांव स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वही नागेंद्र मेहता के मौत के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है।



