छतरपुर : जेटेट परीक्षा सेंटर में सुरक्षा देने जा रही महिला पुलिस जवान की सड़क दुर्घटना में मौत
बबिता के मौत के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर
Palamu : छतरपुर थाना में तैनात महिला जवान बबीता कुमारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जेटेट का परीक्षा रविवार को होना था।बबीता वाहन पर सवार होकर जेटेट सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था देने जा रही थी। इसी बीच रास्ते में छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी छतरपुर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर थाना की पुलिस बबीता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सको ने बबीता कुमारी को मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद पुलिस ने बबीता कुमारी के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि देने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही बबीता कुमारी के मौत के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।




